Jewar News Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/jewar-news/ Always be updated with First Opinion News Fri, 11 Jul 2025 04:16:42 +0000 en-US hourly 1 https://firstopinionnews.com/wp-content/uploads/2017/11/cropped-First-Opinion-Logo-32x32.png Jewar News Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/jewar-news/ 32 32 हाईवेज से ज़्यादा किसानों के लिए करता हूँ काम- नितिन गडकरी https://firstopinionnews.com/centrel-minister-nitin-gadkri-visit-to-grater-noida/ https://firstopinionnews.com/centrel-minister-nitin-gadkri-visit-to-grater-noida/#respond Tue, 08 Jul 2025 16:19:50 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=5730   जेवर आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जेवर विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान जेवर मे फरीदाबाद–नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मार्ग पर आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण मे शामिल हुए। उन्होंने किसानों व क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए एक पौधा लगाकर कार्यक्रम की...

The post हाईवेज से ज़्यादा किसानों के लिए करता हूँ काम- नितिन गडकरी appeared first on First Opinion News.

]]>
 

जेवर आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जेवर विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान जेवर मे फरीदाबाद–नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मार्ग पर आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण मे शामिल हुए। उन्होंने किसानों व क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए एक पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि,यह अभियान हाईवेज के साथ-साथ जल, जंगल, जीव एवं जमीन को संरक्षण देने के संकल्प को दर्शाता है।

दिल्ली में प्रदूषण के कारण आम आदमी का जीवन हो रहा है कम

 नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के कारण आम आदमी का जीवन कम होता जा रहा है। जेवर के नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट्स के लिए मैं खुद हवाई ईंधन उपलब्ध कराउंगा। मैं खुद सीएनजी भी बनाता हूं तथा आने वाले समय में किसान भाई पराली को न जलाएं, क्योंकि इस पराली से सीएनजी बनती है, जिससे हम प्रदूषण को कहीं हद तक कम कर सकते हैं। हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। हमारे पास रोड़ मैप तैयार है। आज बजाज की मोटरसाइकिल भी सीएनजी से तैयार की जा चुकी है। आने वाले समय में प्रदूषण कम नहीं होगा तो यह हमारी आने वाली जेनरेशन के स्वस्थ्य के लिए ठीक नहीं है। अब वह दिन दूर नहीं है, जब पेट्रोल और डीजल की गाड़ी से इलेक्ट्रिक की गाड़ी सस्ते दामों में मिलेंगी। अगर इसी प्रकार से प्रदूषण बढ़ता रहेगा तो हमारी उम्र 10 साल कम हो जाएगी। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए। जल, जमीन, जानवर और जंगल के लिए हम सभी को कार्य करने पड़ेंगे

The post हाईवेज से ज़्यादा किसानों के लिए करता हूँ काम- नितिन गडकरी appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/centrel-minister-nitin-gadkri-visit-to-grater-noida/feed/ 0
जेवर के ग्राम नीमका में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ https://firstopinionnews.com/development-work-started-in-neemka-village-of-jewar/ https://firstopinionnews.com/development-work-started-in-neemka-village-of-jewar/#respond Tue, 24 Jun 2025 16:27:32 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=5495   जेवर आज जेवर विधानसभा के ग्राम नीमका में 31 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का महेन्द्र सिंह फ़ौजी और महावीर सिंह ने  शुभारंभ किया। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को धरातल पर उतारने के लिए...

The post जेवर के ग्राम नीमका में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ appeared first on First Opinion News.

]]>
 

जेवर आज जेवर विधानसभा के ग्राम नीमका में 31 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का महेन्द्र सिंह फ़ौजी और महावीर सिंह ने  शुभारंभ किया। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को धरातल पर उतारने के लिए गांवों का विकास अत्यंत आवश्यक है।

जब तक भारत का गांव सशक्त नहीं होगा, तब तक विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। हमारी प्राथमिकता है कि जेवर क्षेत्र का कोई भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि पिछले 8 वर्षों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्षों से चली आ रही समस्याओं का अब समाधान हो रहा है।

जेवर विधायक ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समय से कार्य पूर् करने का आदेश दिया। इस मोके पर बड़ी तादात में ग्रामवासी और तहसीलदार जेवर श्रीमती तनुजा निगम और कोतवाली प्रभारी जेवर भी उपस्थित रहे।

The post जेवर के ग्राम नीमका में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/development-work-started-in-neemka-village-of-jewar/feed/ 0