Gaziabad news Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/gaziabad-news/ Always be updated with First Opinion News Thu, 27 Aug 2026 09:20:24 +0000 en-US hourly 1 https://firstopinionnews.com/wp-content/uploads/2017/11/cropped-First-Opinion-Logo-32x32.png Gaziabad news Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/gaziabad-news/ 32 32 हाईस्कूल प्रमाण पत्र न होने पर राशन कार्ड समेत पांच दस्तावेज मान्य। https://firstopinionnews.com/social-welfare-department-announcement/ https://firstopinionnews.com/social-welfare-department-announcement/#respond Thu, 27 Aug 2026 09:19:37 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6859 गाजियाबाद राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक की आयु सत्यापित करने के लिए अब कुछ वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मृतक की आयु के प्रमाण के लिए आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि मान्य नहीं होगी। शासन के निर्देशों के अनुसार सामान्य रूप...

The post हाईस्कूल प्रमाण पत्र न होने पर राशन कार्ड समेत पांच दस्तावेज मान्य। appeared first on First Opinion News.

]]>
गाजियाबाद राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक की आयु सत्यापित करने के लिए अब कुछ वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मृतक की आयु के प्रमाण के लिए आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि मान्य नहीं होगी।

शासन के निर्देशों के अनुसार सामान्य रूप से परिवार/कुटुम्ब रजिस्टर की प्रमाणित प्रति या जन्मतिथि अंकित शैक्षिक प्रमाण पत्र को आयु प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता है। हालांकि, नगरीय क्षेत्रों में परिवार/कुटुम्ब रजिस्टर उपलब्ध न होने और अशिक्षित आवेदकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह सुविधा दी गई है।

यदि मृतक का हाईस्कूल स्तर का शैक्षिक प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है और संबंधित नगरीय क्षेत्र में परिवार/कुटुम्ब रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं है, तो राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पैन कार्ड को मृतक की आयु सत्यापित करने के लिए मान्य किया जाएगा।

इसके लिए आवेदक को निर्धारित प्रारूप में स्व-घोषणा पत्र देना अनिवार्य होगा। इसमें यह घोषित करना होगा कि मृतक का शैक्षिक प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है और नगरीय क्षेत्र में परिवार/कुटुम्ब रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं है। यह व्यवस्था केवल नगरीय क्षेत्र के आवेदकों के लिए लागू होगी।

The post हाईस्कूल प्रमाण पत्र न होने पर राशन कार्ड समेत पांच दस्तावेज मान्य। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/social-welfare-department-announcement/feed/ 0
ऑनलाइन गेम में हुए लाखों के कर्ज़ को चुकाने के लिए युवक ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम। https://firstopinionnews.com/online-games-side-effect/ https://firstopinionnews.com/online-games-side-effect/#respond Sat, 22 Aug 2026 12:51:13 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6799   गाजियाबाद के कविनगर थाना पुलिस ने गोविंदपुरम में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गोविंदपुरम निवासी लल्लू सिंह मौर्य ने 27 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी...

The post ऑनलाइन गेम में हुए लाखों के कर्ज़ को चुकाने के लिए युवक ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

गाजियाबाद के कविनगर थाना पुलिस ने गोविंदपुरम में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गोविंदपुरम निवासी लल्लू सिंह मौर्य ने 27 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से करीब 85 ग्राम पीली धातु के आभूषण व टुकड़ा, 1100 ग्राम सफेद धातु के आभूषण और 65,870 रुपये नकद बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 22 अगस्त को गोविंदपुरम बस अड्डे के पास से विशाल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पीड़ित के मकान में किराये पर रहता था और उसे घर में रखे जेवरात व नकदी की जानकारी थी।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के अनुसार पीड़ित के घर से बाहर जाने की जानकारी होने पर उसने 24 जुलाई की रात कटर की मदद से ताला और अलमारी का लॉकर काटकर चोरी की थी। पूछताछ में उसने बताया कि ऑनलाइन एवियेटर गेम खेलने के दौरान उस पर करीब नौ लाख रुपये का कर्ज हो गया था। इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

The post ऑनलाइन गेम में हुए लाखों के कर्ज़ को चुकाने के लिए युवक ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/online-games-side-effect/feed/ 0
गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा मुठभेड़ में एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्ज़े से सोने चांदी के करीब 50 लाख रूपये के आभूषण बरामद। https://firstopinionnews.com/police-ancounter-in-gaziabad/ https://firstopinionnews.com/police-ancounter-in-gaziabad/#respond Fri, 21 Aug 2026 04:58:33 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6777   गाज़ियाबाद लोनी क्षेत्र के निठोरा अण्डरपास के पास चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे पास आने पर पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार ने मोटरसाइकिल को रोकने का बहाना बनाकर धीमा किया तथा फिर निठोरा की तरफ मोडकर भागने लगा।...

The post गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा मुठभेड़ में एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्ज़े से सोने चांदी के करीब 50 लाख रूपये के आभूषण बरामद। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

गाज़ियाबाद लोनी क्षेत्र के निठोरा अण्डरपास के पास चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे पास आने पर पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार ने मोटरसाइकिल को रोकने का बहाना बनाकर धीमा किया तथा फिर निठोरा की तरफ मोडकर भागने लगा। भागते समय बाइक फिसल गई और अभियुक्त ने तमन्चे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में फायर की गयी। जिसमें उस बदमाश के पैर में गोली लगी गई।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि उसके द्वारा 20 अगस्त की रात गिरि मार्केट लोनी के एक घर में चोरी की थी।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सचिन है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस व चोरी किए गए सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद किए गए है जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख है ।

घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाही की जा रही है।

The post गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा मुठभेड़ में एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्ज़े से सोने चांदी के करीब 50 लाख रूपये के आभूषण बरामद। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/police-ancounter-in-gaziabad/feed/ 0
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट https://firstopinionnews.com/vishvkrma-shram-samman-yojna/ https://firstopinionnews.com/vishvkrma-shram-samman-yojna/#respond Thu, 20 Aug 2026 08:20:11 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6766   गाजियाबाद उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना संचालित की गयी है। जिसके अन्तर्गत गाजियाबाद जिले के पारम्परिक कारीगर बढ़ई,...

The post विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट appeared first on First Opinion News.

]]>
 

गाजियाबाद उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना संचालित की गयी है। जिसके अन्तर्गत गाजियाबाद जिले के पारम्परिक कारीगर बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची एवं धोबी के आजिवीका साधनों के सुदृढीकरण करते हुए उनके जीवन स्तर को उच्च किया जायेगा। योजनान्तर्गत कारीगरों को कौशल वृद्धि हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षणोपरांत टूलकिट का वितरण प्रशिक्षार्थियों को किया जायेगा। इच्छुक लाभार्थी

ऑन लाइन msme.up.gov.in वेबसाईट पर किया जा सकता है।

पात्रता की शर्ते-

1- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

2- आवेदक उ०प्र० का मूल निवासी होना चाहिए।

3- शैक्षिक योग्यता अनिवार्य नही है।

4- पिछले 02 वर्षों में आवेदक ने केन्द्र सरकार या राज्य सरकार से टूलकिट के सम्बंध में कोई लाभ प्राप्त नही किया हों।

5- योजना के अनुसार या उसके परिवार का कोई भी सदस्य केवल एक बार ही योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा। परिवार का अर्थ पति एवं पत्नी से है।

6- योजना के तहत पात्रता मानदण्डों को पूरा करने के लिए एक शपथ पत्र प्रस्तुत किया जाना है।

योजना के अनुसार लाभ प्राप्त करने हेतु ऐसी व्यक्ति भी पात्र होगें जो परम्परागत जाति से भिन्न हों। ऐसे आवेदकों को परम्परागत कारीगरी से जुड़े होने के प्रमाण के रूप में ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका / नगर निगम से सम्बंधित वार्ड के सदस्य द्वारा बनाया गया प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उक्त योजना की ज़्यादा जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र ए-1 मेरठ रोड औ०क्षे० गाजियाबाद में आकर सोमवार से शनिवार भी किसी दिन सम्पर्क किया जा सकता है।

The post विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/vishvkrma-shram-samman-yojna/feed/ 0
हरा चारा उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सुनहरा अवसर, आमदनी में होगी बढ़ोत्तरी । https://firstopinionnews.com/good-news-for-farmers/ https://firstopinionnews.com/good-news-for-farmers/#respond Tue, 18 Aug 2026 09:46:12 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6735 गाजियाबाद गौशालाओं में गोवंश के लिए वर्षभर हरे चारे उपलब्ध कराने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित गो-आश्रय स्थलों के लिए हरे चारे की आपूर्ति का अनुबंध किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी...

The post हरा चारा उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सुनहरा अवसर, आमदनी में होगी बढ़ोत्तरी । appeared first on First Opinion News.

]]>

गाजियाबाद गौशालाओं में गोवंश के लिए वर्षभर हरे चारे उपलब्ध कराने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित गो-आश्रय स्थलों के लिए हरे चारे की आपूर्ति का अनुबंध किया जाएगा।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एस. पी पाण्डेय गाजियाबाद ने बताया कि अनुबंध के तहत हरा चारा उत्पादक किसानों से सीधे चारा खरीदा जाएगा। किसानों द्वारा आपूर्ति किए गए हरे चारे का भुगतान शासन द्वारा सीधे उनके बैंक खातों में NEFT/RTGS के माध्यम से किया जाएगा। इससे किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और समय पर भुगतान होगा। इस योजना का दोहरा लाभ होगा। एक ओर गौशालाओं में पौष्टिक हरा चारा मिल सकेगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी इच्छुक हरा चारा उत्पादक किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। आवेदन कार्यालय पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी अथवा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। यह योजना पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक किसान अपने क्षेत्र के पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी या मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, गाजियाबाद में संपर्क कर हरा चारा उत्पादक कृषक के रूप में पंजीकरण कर सकते हैं।

The post हरा चारा उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सुनहरा अवसर, आमदनी में होगी बढ़ोत्तरी । appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/good-news-for-farmers/feed/ 0
स्वतंत्रता दिवस पर “फ्रीडम रन 2026” का आयोजन, सभी आयु वर्ग के लोगों ने लिया भाग। https://firstopinionnews.com/freedom-run-in-gaziabad/ https://firstopinionnews.com/freedom-run-in-gaziabad/#respond Sat, 15 Aug 2026 10:32:17 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6717 गाज़ियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर “फ्रीडम रन 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौड़ में सैकड़ों लोगों ने जोश और उत्साह से हिस्सा लिया तथा। इस...

The post स्वतंत्रता दिवस पर “फ्रीडम रन 2026” का आयोजन, सभी आयु वर्ग के लोगों ने लिया भाग। appeared first on First Opinion News.

]]>

गाज़ियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर “फ्रीडम रन 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौड़ में सैकड़ों लोगों ने जोश और उत्साह से हिस्सा लिया तथा। इस दौरान “जय हिंद” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना था।

आयोजकों के अनुसार फ्रीडम रन में छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक की हर वर्ग की सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि देशभक्ति और फिटनेस का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुँच रहा है। प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

आयोजन को सफल बनाने में सभी प्रतिभागियों, प्रायोजकों, स्वयंसेवकों, रेजिडेंट्स एवं सहयोगी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

The post स्वतंत्रता दिवस पर “फ्रीडम रन 2026” का आयोजन, सभी आयु वर्ग के लोगों ने लिया भाग। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/freedom-run-in-gaziabad/feed/ 0
गाजियाबाद, खरीफ की फसल के लिए बीज वितरण शुरू। https://firstopinionnews.com/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ab-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%b8%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2/ https://firstopinionnews.com/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ab-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%b8%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2/#respond Sat, 02 May 2026 11:46:40 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6622   गाजियाबाद जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार के अनुसार जनपद गाजियाबाद में कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2026 मे बुवाई हेतु जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भण्डारों (रजापुर, लोनी, मुरादनगर, भोजपुर) द्वारा धान बीज, अरहर बीज, हरी खाद हेतु ऊँचा बीज एवं मूंग, कोदो, ज्वार, बाजरा, अरहर, सावा, रागी...

The post गाजियाबाद, खरीफ की फसल के लिए बीज वितरण शुरू। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

गाजियाबाद जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार के अनुसार जनपद गाजियाबाद में कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2026 मे बुवाई हेतु जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भण्डारों (रजापुर, लोनी, मुरादनगर, भोजपुर) द्वारा धान बीज, अरहर बीज, हरी खाद हेतु ऊँचा बीज एवं मूंग, कोदो, ज्वार, बाजरा, अरहर, सावा, रागी आदि की मिनिकिट निःशुल्क वितरित की जाएगी। जिसके लिये कृषकों को बीज प्राप्त करने के लिये कृषि विभाग की वेबसाइट agridarshan.up.gov.in पर जाकर ऑनलाईन बुकिंग करनी होगी इसके बाद ई-लाटरी के माध्यम से जनपद के कृषकों को धान बीज, अरहर बीज, हरी खाद हेतु कैंचा बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर तथा मिनिकिट निःशुल्क वितरण किया जायेगा। ई-लाटरी के माध्यम से चयनित कृषक विकास खण्ड स्तर पर राजकीय कृषि बीज भण्डार से बायोमेट्रिक मशीन (पॉस मशीन) में अपना अंगूठा लगाकर बीज प्राप्त कर सकते है। बुकिंग करने हेतु किसान विकास खण्ड पर स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर या कृषि विभाग के अधिकारी या क्षेत्रीय कर्मचारी से सीधे सम्पर्क कर सकते है। जिसके लिये किसानों को बीज उपलब्ध कराने की कवायद तेज कर दी गई है तथा क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा भी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जनपद में खरीफ की फसलों में मुख्य रूप से धान, ज्वार, मक्का, मूंग व उर्द की बुवाई की जाती है।

The post गाजियाबाद, खरीफ की फसल के लिए बीज वितरण शुरू। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ab-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%b8%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2/feed/ 0
गाजियाबाद में बनेगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे हाईटेक थाना। https://firstopinionnews.com/ghaziabad-to-get-western-uttar-pradeshs-most-high-tech-police-station/ https://firstopinionnews.com/ghaziabad-to-get-western-uttar-pradeshs-most-high-tech-police-station/#respond Wed, 11 Mar 2026 13:29:16 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6447 गाज़ियाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे हाईटेक थाना बनने जा रहा है।गाज़ियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र में थाने की नींव रखी गई। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक थाना करीब 42 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में तैयार किया जाएगा और इसके निर्माण में लगभग एक...

The post गाजियाबाद में बनेगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे हाईटेक थाना। appeared first on First Opinion News.

]]>
गाज़ियाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे हाईटेक थाना बनने जा रहा है।गाज़ियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र में थाने की नींव रखी गई। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक थाना करीब 42 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में तैयार किया जाएगा और इसके निर्माण में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा।

यह तीन मंजिला भवन आधुनिक तकनीक, डिजिटल सिस्टम और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था से लैस होगा। स्टिल्ट फ्लोर पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। ग्राउंड फ्लोर पर थाना प्रभारी का कार्यालय, महिला शक्ति केंद्र, लॉकअप और आर्मरी रूम बनाए जाएंगे, जहां आम लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। पहली मंजिल पर एसीपी कार्यालय, कोर्ट रूम और इंटेरोगेशन रूम बनाए जाएंगे, जबकि दूसरी मंजिल पर अन्य प्रशासनिक कार्यालय और कार्य कक्ष विकसित किए जाएंगे।

डीसीपी गाज़ियाबाद धवल जायसवाल के अनुसार वेव सिटी की योजना के तहत थाना और फायर स्टेशन बनाने का प्रावधान पहले से था, जिसके तहत अब इसका निर्माण शुरू किया गया है।

थाने का निर्माण कार्य वेव ग्रुप को सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार करीब 4200 एकड़ में विकसित हो रही वेव सिटी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यह हाईटेक थाना बनाया जा रहा है। फिलहाल यहां अस्थायी थाना संचालित है और क्षेत्र में करीब 50 हजार लोग रह रहे हैं। स्थायी थाना बनने के बाद क्षेत्रवासियों को तेज और बेहतर पुलिस सेवा मिल सकेगी।

The post गाजियाबाद में बनेगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे हाईटेक थाना। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/ghaziabad-to-get-western-uttar-pradeshs-most-high-tech-police-station/feed/ 0
CSR के अंतर्गत कंपोज़िट विद्यालय का निरिक्षण छात्रों की सुविधा हेतु दिया गया वाटर कूलर। https://firstopinionnews.com/csr-initiative-by-boi-in-gaziabad/ https://firstopinionnews.com/csr-initiative-by-boi-in-gaziabad/#respond Sat, 14 Feb 2026 10:59:31 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6426 गाज़ियाबाद(CSR)कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत  ज़िलें के बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) गतिविधि के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर गांधी नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु वाटर कूलर स्थापित कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों को...

The post CSR के अंतर्गत कंपोज़िट विद्यालय का निरिक्षण छात्रों की सुविधा हेतु दिया गया वाटर कूलर। appeared first on First Opinion News.

]]>
गाज़ियाबाद(CSR)कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत  ज़िलें के बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) गतिविधि के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर गांधी नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु वाटर कूलर स्थापित कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किए गए।

प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य की सराहना की और इसे शिक्षा एवं बाल विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस मौके पर मुख्य प्रबंधक राजेश सिंह, विनायक, भूषण झा, वरिष्ठ प्रबंधक मधुरिमा द्विवेदी, नमन गुप्ता एवं अधिकारी पूजा जैन आदि उपस्थित रहे।

The post CSR के अंतर्गत कंपोज़िट विद्यालय का निरिक्षण छात्रों की सुविधा हेतु दिया गया वाटर कूलर। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/csr-initiative-by-boi-in-gaziabad/feed/ 0
गाजियाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 34 जोड़ों का विवाह सम्पन्न https://firstopinionnews.com/samuhik-vivah-aayojan/ https://firstopinionnews.com/samuhik-vivah-aayojan/#respond Sat, 06 Dec 2025 11:02:57 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6373   गाजियाबाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खण्ड लोनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 34 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी के अनुसार, इस योजना के तहत प्रत्येक विवाहित जोड़े को 25,000 रुपये मूल्य की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है,...

The post गाजियाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 34 जोड़ों का विवाह सम्पन्न appeared first on First Opinion News.

]]>
 

गाजियाबाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खण्ड लोनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 34 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ।

जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी के अनुसार, इस योजना के तहत प्रत्येक विवाहित जोड़े को 25,000 रुपये मूल्य की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है, जिसमें वर-वधू के कपड़े, चाँदी की बिछिया व पायल, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कूकर, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट और दीवार घड़ी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कन्या के बैंक खाते में 60,000 रुपये की धनराशि भी जमा की जाती है।

समारोह में अनुसूचित जाति के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 8, सामान्य वर्ग के 5 और अल्पसंख्यक वर्ग के 11 जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर 23 हिन्दू जोड़ों के फेरे एवं जयमाल और 11 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया।

इस मौके पर लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर और प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय ने उपस्थित विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी, खंड विकास अधिकारी विन्नी यादव तथा समाज कल्याण विभाग और विकास खंड लोनी कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति और सहयोग सराहनीय रहा।

The post गाजियाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 34 जोड़ों का विवाह सम्पन्न appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/samuhik-vivah-aayojan/feed/ 0