delhi cm rekha gupta Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/delhi-cm-rekha-gupta/ Always be updated with First Opinion News Sun, 08 Jun 2025 03:05:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://firstopinionnews.com/wp-content/uploads/2017/11/cropped-app-logo-32x32.png delhi cm rekha gupta Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/delhi-cm-rekha-gupta/ 32 32 सीएम रेखा गुप्ता को जान से मरने की धमकी देने वाला अज्ञात कॉलर गिरफ्तार https://firstopinionnews.com/an-unknown-caller-who-threatened-to-kill-cm-rekha-gupta-has-been-arrested/ https://firstopinionnews.com/an-unknown-caller-who-threatened-to-kill-cm-rekha-gupta-has-been-arrested/#respond Sun, 08 Jun 2025 02:49:54 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=5230 गाजियाबाद गाज़ियाबाद पुलिस की कॉल कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को नगर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार लिया गया है। वो अनजान कॉलर श्लोक त्रिपाठी है जो जीटी रोड स्थित पंचवटी कालोनी का रहने वाला है। श्लोक त्रिपाठी बैनामा लेखक है,और मूल रूप...

The post सीएम रेखा गुप्ता को जान से मरने की धमकी देने वाला अज्ञात कॉलर गिरफ्तार appeared first on First Opinion News.

]]>
गाजियाबाद गाज़ियाबाद पुलिस की कॉल कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को नगर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार लिया गया है। वो अनजान कॉलर श्लोक त्रिपाठी है जो जीटी रोड स्थित पंचवटी कालोनी का रहने वाला है। श्लोक त्रिपाठी बैनामा लेखक है,और मूल रूप से यूपी के गोरखपुर जिले का रहने वाला है। उसके पास से वकालत की डिग्री और फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार धमकी देने में प्रयोग किया गया मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हुआ है। गाज़ियाबाद पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है।

शराब पीने का आदी है, श्लोक त्रिपाठी

डीसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि , घरेलू विवाद के चलते श्लोक त्रिपाठी की पत्नी डेढ़ साल पहले उसे छोड़कर अपने मायके दिल्ली स्थित नरेला में रहने लगी है। पुलिस के अनुसार श्लोक त्रिपाठी शराब पीने का आदी है। पांच जून की रात को शराब के नशे में श्लोक त्रिपाठी ने डॉयल 112 पर कॉल कर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद पुलिस ने वापस कॉल की तो मोबाइल बंद कर लिया। नशे में आरोपी दिल्ली के नरेला पहुंचा और धमकी देने में प्रयोग किया गया मोबाइल ससुरालियों के घर में फेंक दिया और रात में ही वापस अपने घर आ गया।

पत्नी को पुलिस केस में फंसाने के लिए मोबाइल फेंक आया उसके घर

पुलिस ने टेलीकॉम कंपनी से मोबाइल की छानबीन की तो सिम कार्डश्लोक त्रिपाठी पर होने की बात सामने आई। सर्विलांस टीम द्वारा लोकेशन ट्रेस की गई तो पंचवटी की आई। जहां से श्लोक त्रिपाठी को हिरासत में लिया गया। आरोपी का कहना है कि सीएम को हत्या की धमकी देकर वह डर गया, उसके बाद पत्नी को पुलिस केस में फंसाने के लिए मोबाइल उसके घर फेंक आया। आरोपी ने की-पैड वाला मोबाइल धमकी देने में प्रयोग किया था। हालांकि पुलिस अभी तक मोबाइल बरामद नहीं कर पाई है। पूछताछ कर आरोपी को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है।

The post सीएम रेखा गुप्ता को जान से मरने की धमकी देने वाला अज्ञात कॉलर गिरफ्तार appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/an-unknown-caller-who-threatened-to-kill-cm-rekha-gupta-has-been-arrested/feed/ 0