borrow Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/borrow/ Always be updated with First Opinion News Sun, 13 Jul 2025 10:27:36 +0000 en-US hourly 1 https://firstopinionnews.com/wp-content/uploads/2017/11/cropped-First-Opinion-Logo-32x32.png borrow Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/borrow/ 32 32 जानिये किस दिन नहीं लेना और देना चाहिए कर्ज https://firstopinionnews.com/day-on-which-we-can-borrow-money/ https://firstopinionnews.com/day-on-which-we-can-borrow-money/#respond Sun, 13 Jul 2025 10:27:36 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=5788 घन एक ऐसी जरुरत होती है जो हर वर्ग के व्यक्ति को होती है चाहे अमीर हो या गरीब, हर काम आज की दुनिया में पैसे से ही होता है, मगर कई बार हम देखते है की कुछ ऐसी जरूरतें आ जाती है जिसकी वजह से हमें पैसे के लिए...

The post जानिये किस दिन नहीं लेना और देना चाहिए कर्ज appeared first on First Opinion News.

]]>
घन एक ऐसी जरुरत होती है जो हर वर्ग के व्यक्ति को होती है चाहे अमीर हो या गरीब, हर काम आज की दुनिया में पैसे से ही होता है, मगर कई बार हम देखते है की कुछ ऐसी जरूरतें आ जाती है जिसकी वजह से हमें पैसे के लिए कर्ज लेना पड़ता है और चुकाना भारी हो जाता है, तो आज हम जानेंगे की किस दिन कर्ज लेना या देना चाहिए…

सोमवार को किया गया लेन-देन – सोमवार को किया गया लेन-देन बहुत शुभ माना गया है क्यूंकि यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती का होता है जो की चार संज्ञक होने के कारण शुभ माने गए है, इसलिए इस दिन आप लेन-देन कर सकते है |

मंगलवार को किया गया लेन-देन – मंगलवार को किये गए लेन-देन से घन की हानि होती है, क्योकि यह दिन भगवान हनुमान और कार्तिकेय का होता है, जिन्हें शाश्त्रों में काफी उग्र बताया गया है, इसलिए इस दिन घन से जुड़े कोई लेन-देन न करें |

बुधवार को किया गया लेन-देन – बुधवार को किये गए लेन-देन से व्यापार और घन की स्थिति प्रभावित होती है क्योकि यह दिन भगवान विष्णु और गणेश जी का होता है यह मिश्रित संज्ञक वार होता है, इसलिए इस दिन भी लेन-देन से बचना चाहिए |

गुरुवार को किया गया लेन-देन – गुरुवार के दिन कभी भी कर्ज नहीं देना चाहिए, मगर अगर आप कर्ज लेते है तो आसानी से उतर जाता है क्योकि यह दिन भगवान ब्रह्मा और देवताओं के गुरु ब्रस्पति का होता है यह लघु संज्ञक शुभ वार माना गया है, इसलिए देने से बचे |

शुक्रवार को किया गया लेन-देन – शुक्रवार के दिन कर्ज देने और लेने दोनों के लिए उचित माना गया है क्योकि यह दिन माता लक्ष्मी और अधिष्ठाता देवराज इन्द्र का होता है यह मृदु संज्ञक और सौम्य वार है, जो कर्ज लेने और कर्ज देने दोनों के लिए शुभ माना जाता है |

शन‌िवार को किया गया लेन-देन – शन‌िवार के दिन कभी भी क़र्ज़ नहीं लेना चाहिए चुकाने के लिए बहुत अच्छा है क़र्ज़ बहुत जल्दी उतर जाता है क्योकि यह दिन शनि देव का होता है जो की न्याय के अधिदाता है, यह दारुण संज्ञक क्रूर वार है. इस दिन कर्ज लेने से कर्ज विलंब से चुकता है |

रविवार को किया गया लेन-देन – रविवार के दिन कभी भी पैसे का लेन-देन नहीं करना चाहिए क्यूंकि यह दिन ऋणहर्ता भगवान सूर्य नारायण का होता है इस स्थिर संज्ञक और क्रूर वार भी माना जाता है. इसलिए रविवार को न तो कर्ज देना चाहिए और न ही लेना चाहिए |

The post जानिये किस दिन नहीं लेना और देना चाहिए कर्ज appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/day-on-which-we-can-borrow-money/feed/ 0