First Opinion News https://firstopinionnews.com/ Always be updated with First Opinion News Fri, 28 Aug 2026 14:11:12 +0000 en-US hourly 1 https://firstopinionnews.com/wp-content/uploads/2017/11/cropped-First-Opinion-Logo-32x32.png First Opinion News https://firstopinionnews.com/ 32 32 नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक। https://firstopinionnews.com/fire-in-noida-sector-49/ https://firstopinionnews.com/fire-in-noida-sector-49/#respond Fri, 28 Aug 2026 14:09:05 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6873   नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में शुक्रवार दोपहर गौरव मेडिकल स्टोर में भीषण आग लग गई। हादसे में स्टोर में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि, रक्षाबंधन के त्यौहार के कारण दुकान बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों...

The post नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में शुक्रवार दोपहर गौरव मेडिकल स्टोर में भीषण आग लग गई। हादसे में स्टोर में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि, रक्षाबंधन के त्यौहार के कारण दुकान बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय दुकान के बाहर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई और मेडिकल स्टोर तक पहुंच गई।

 बंद दुकान से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना स्टोर मालिक को दी।

सूचना पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन फायर टेंडर के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों ने हिम्मत दिखाते हुए दुकान का शटर तोड़कर आग पर काबू पा लिया, लेकिन जब तक स्टोर का सामान जलकर खाक हो चूका था।

मेडिकल स्टोर के मालिक डॉ. रोहतास के अनुसार, आग से करीब 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा सारा माल जलकर खाक हो गया। फायर विभाग के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

The post नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/fire-in-noida-sector-49/feed/ 0
आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च। https://firstopinionnews.com/paidal-march-by-farmers/ https://firstopinionnews.com/paidal-march-by-farmers/#respond Thu, 27 Aug 2026 15:45:03 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6869   ग्रेटर नोएडा घोड़ी-बछेड़ा के किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आगामी 2 सितंबर को पैदल मार्च निकला जाएगा। पैदल मार्च घोड़ी-बछेड़ा गांव के शहीद पार्क से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक जाएगा। इस दौरान मार्च मे बड़ी संख्‍या में किसानों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।...

The post आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

ग्रेटर नोएडा घोड़ी-बछेड़ा के किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आगामी 2 सितंबर को पैदल मार्च निकला जाएगा।

पैदल मार्च घोड़ी-बछेड़ा गांव के शहीद पार्क से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक जाएगा। इस दौरान मार्च मे बड़ी संख्‍या में किसानों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

किसानों द्वारा ग्रेटर नोएडा प्रेस क्‍लब में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी गई। किसानों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या मे पैदल मार्च में आने की अपील की ।

किसानों के अनुसार यह आंदोलन पूरी तरह से अराजनैतिक है। उन्होंने बताया कि हम 4 प्रतिशत प्लाट से वंचित 44 गावों के किसान इस मार्च मे शामिल होंगे। किसान के अनुसार वो खुद अपनी समस्याओं और अधिकारों के लिए यह लड़ाई लड़ रहे हैं, हमारा मकसद शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है।

इस मौके पर संतराम प्रधान,भीम सिंह,रूपा सिंह, दयाराम आदि किसान मौजूद थे।

The post आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/paidal-march-by-farmers/feed/ 0
ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। https://firstopinionnews.com/3-arrested-by-dankaur-police/ https://firstopinionnews.com/3-arrested-by-dankaur-police/#respond Thu, 27 Aug 2026 13:44:35 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6866   कार टकराने के दौरान अभियुक्तों द्वारा पीड़ित से की गई थी मारपीट। दनकौर थाना मे बीती 24 अगस्त को पीड़ित के भाई कार से ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग से दनकौर आ रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम डूंगरपुर रीलका के पास पीछे से आ रही महेन्द्रा थार गाडी के द्वारा...

The post ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

कार टकराने के दौरान अभियुक्तों द्वारा पीड़ित से की गई थी मारपीट।

दनकौर थाना मे बीती 24 अगस्त को पीड़ित के भाई कार से ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग से दनकौर आ रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम डूंगरपुर रीलका के पास पीछे से आ रही महेन्द्रा थार गाडी के द्वारा इरफान की गाड़ी में टक्कर मार दी। पीड़ित द्वारा विरोध किया गया तो अभियुक्तों द्वारा उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

तहरीर के आधार थाना दनकौर पर मामला दर्ज़ किया गया, और पुलिस द्वारा अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई।

आज थाना दनकौर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से तीन अभियुक्तों नासिर, कासिम और अब्दुल को ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित के चचेरे भाई आरिफ, इरफान और नदीम ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग से दनकौर आ रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम डूंगरपुर रीलका के पास पीछे से आ रही महेन्द्रा थार गाडी रजि नं0 UP14HF3841 के चालक नासिर उर्फ सोनू निवासी ग्राम तोड़ी, थाना भोजपुर, जिला गाजियाबाद द्वारा गाड़ी को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए इरफान की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिसका इरफान द्वारा विरोध किया गया तो नासिर, कासिम और माजिद द्वारा इरफान व नदीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

The post ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/3-arrested-by-dankaur-police/feed/ 0
हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर https://firstopinionnews.com/nepal-disaster/ https://firstopinionnews.com/nepal-disaster/#respond Thu, 27 Aug 2026 09:43:12 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6863 एजेंसी,गाजियाबाद अपने पड़ोसी देश नेपाल में आई आपदा के समय पड़ोसी धर्म निभाते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए भारत ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाया है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस से भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर विमान राहत सामग्री लेकर नेपाल...

The post हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर appeared first on First Opinion News.

]]>

एजेंसी,गाजियाबाद अपने पड़ोसी देश नेपाल में आई आपदा के समय पड़ोसी धर्म निभाते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए भारत ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाया है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस से भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर विमान राहत सामग्री लेकर नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए रवाना हो गया है।

भारतीय वायुसेना के इस विमान के जरिए नेपाल में जरूरतमंद लोगों तक दवाइयां,खाने-पीने की चीज़ें और अन्य आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। प्राकृतिक आपदा अथवा आपात स्थिति के दौरान प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत लगातार नेपाल के साथ सहयोग कर रहा है।

विमान द्वारा राहत सामग्री को काठमांडू पहुंचाया जाएगा, जहां से इसे जरूरत के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जाेगा। भारत की ओर से की जा रही यह सहायता नेपाल में चल रहे राहत एवं बचाव अभियानों को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

C-17 ग्लोबमास्टर भारतीय वायुसेना का एक खास विमान है, जिसके माध्यम से बड़ी मात्रा में राहत सामग्री और आवश्यक सामान को कम समय में दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाया जा सकता है।

The post हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/nepal-disaster/feed/ 0
हाईस्कूल प्रमाण पत्र न होने पर राशन कार्ड समेत पांच दस्तावेज मान्य। https://firstopinionnews.com/social-welfare-department-announcement/ https://firstopinionnews.com/social-welfare-department-announcement/#respond Thu, 27 Aug 2026 09:19:37 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6859 गाजियाबाद राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक की आयु सत्यापित करने के लिए अब कुछ वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मृतक की आयु के प्रमाण के लिए आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि मान्य नहीं होगी। शासन के निर्देशों के अनुसार सामान्य रूप...

The post हाईस्कूल प्रमाण पत्र न होने पर राशन कार्ड समेत पांच दस्तावेज मान्य। appeared first on First Opinion News.

]]>
गाजियाबाद राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक की आयु सत्यापित करने के लिए अब कुछ वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मृतक की आयु के प्रमाण के लिए आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि मान्य नहीं होगी।

शासन के निर्देशों के अनुसार सामान्य रूप से परिवार/कुटुम्ब रजिस्टर की प्रमाणित प्रति या जन्मतिथि अंकित शैक्षिक प्रमाण पत्र को आयु प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता है। हालांकि, नगरीय क्षेत्रों में परिवार/कुटुम्ब रजिस्टर उपलब्ध न होने और अशिक्षित आवेदकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह सुविधा दी गई है।

यदि मृतक का हाईस्कूल स्तर का शैक्षिक प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है और संबंधित नगरीय क्षेत्र में परिवार/कुटुम्ब रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं है, तो राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पैन कार्ड को मृतक की आयु सत्यापित करने के लिए मान्य किया जाएगा।

इसके लिए आवेदक को निर्धारित प्रारूप में स्व-घोषणा पत्र देना अनिवार्य होगा। इसमें यह घोषित करना होगा कि मृतक का शैक्षिक प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है और नगरीय क्षेत्र में परिवार/कुटुम्ब रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं है। यह व्यवस्था केवल नगरीय क्षेत्र के आवेदकों के लिए लागू होगी।

The post हाईस्कूल प्रमाण पत्र न होने पर राशन कार्ड समेत पांच दस्तावेज मान्य। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/social-welfare-department-announcement/feed/ 0
भाजपा नेता के परिवार ने पुलिस पर सांठगांठ कर उत्पीड़न का लगाया आरोप,सीएम कार्यालय पर धरने की चेतावनी। https://firstopinionnews.com/bjp-leaders-wife-demand-to-cm-for-ustice/ https://firstopinionnews.com/bjp-leaders-wife-demand-to-cm-for-ustice/#respond Wed, 26 Aug 2026 14:10:33 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6855   नोएडा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की पत्नी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप। नोएडा, 27 अगस्त भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नयागांव निवासी रवि प्रधान खारी के परिवार ने पुलिस पर दबंगों से सांठगांठ कर उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। बुधवार को नोएडा मीडिया क्लब में...

The post भाजपा नेता के परिवार ने पुलिस पर सांठगांठ कर उत्पीड़न का लगाया आरोप,सीएम कार्यालय पर धरने की चेतावनी। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

नोएडा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की पत्नी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप।

नोएडा, 27 अगस्त भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नयागांव निवासी रवि प्रधान खारी के परिवार ने पुलिस पर दबंगों से सांठगांठ कर उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है।

बुधवार को नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में रवि खारी की धर्मपत्नी बबीता खारी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

बबीता खारी ने आरोप लगाया कि हबीबपुर गांव निवासी शिवराम शर्मा पुलिस के साथ मिलीभगत कर गेझा-भंगेल स्थित उनकी मार्केट पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।

नोएडा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नयागांव निवासी रवि प्रधान खारी की धर्मपत्नी बबीता खारी ने कुछ दबंग लोगों द्वारा सांठगांठ कर उनके परिवार का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

बबीता खारी के अनुसार शिवराम शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मार्केट पहुंचकर दुकानदारों को धमकाता है और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस से सांठगांठ कर उनके पति रवि प्रधान खारी और के खिलाफ फेस-2 थाने में फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इससे उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान और भयभीत है।

बबीता खारी के अनुसार मार्केट से संबंधित मामला गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायालय ने 21 अगस्त 2023 को उनके पक्ष में स्टे ऑर्डर भी जारी किया था। उनका आरोप है कि मामला अदालत में विचाराधीन होने और स्टे आदेश के बावजूद शिवराम शर्मा पुलिस के सहयोग से मार्केट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने जिला पुलिस और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा अपने परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

बबीता खारी ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला और आरोपी शिवराम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगी।

लगाए गए आरोपों में कितनी सत्यता है ये तो जाँच के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन इस मामले में शिवराम शर्मा और पुलिस की प्रतिक्रिया आना अभी बाकी है।

The post भाजपा नेता के परिवार ने पुलिस पर सांठगांठ कर उत्पीड़न का लगाया आरोप,सीएम कार्यालय पर धरने की चेतावनी। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/bjp-leaders-wife-demand-to-cm-for-ustice/feed/ 0
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी ई-बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा, गौतमबुद्धनगर में चलाई जाएंगी 100 इलेक्ट्रीक बस। https://firstopinionnews.com/free-e-bus-for-ladies-in-noida/ https://firstopinionnews.com/free-e-bus-for-ladies-in-noida/#respond Wed, 26 Aug 2026 11:02:14 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6852   गौतमबुद्धनगर भाई- बहन के प्यार के प्रतिक रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित 100 ई-बसों में...

The post रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी ई-बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा, गौतमबुद्धनगर में चलाई जाएंगी 100 इलेक्ट्रीक बस। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

गौतमबुद्धनगर भाई- बहन के प्यार के प्रतिक रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित 100 ई-बसों में भी महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी।

यूपी सरकार के आदेश के अनुसार 27 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक महिलाएं एक सहयात्री के साथ इन ई-बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकार द्वारा इस तोहफ़े से बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर बहनों को फ्री बस सुविधा दिए जाने पर महिलाओं द्वारा इसकी तारीफ की जा रही है।

यह सुविधा यूपीईएसएआरटीसी के माध्यम से संचालित 100 ई-बसों पर लागू होगी। रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं की यात्रा को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

The post रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी ई-बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा, गौतमबुद्धनगर में चलाई जाएंगी 100 इलेक्ट्रीक बस। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/free-e-bus-for-ladies-in-noida/feed/ 0
गौतमबुद्धनगर, 15 साल पुराने ट्रक-बस होंगे कबाड़, नया वाहन लेने पर 100% रोड टैक्स माफ। https://firstopinionnews.com/importent-design-for-old-vehicles/ https://firstopinionnews.com/importent-design-for-old-vehicles/#respond Tue, 25 Aug 2026 11:07:35 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6849 डीएम की अध्यक्षता में ‘परिवर्तन योजना’ की समीक्षा, BS-1 से BS-4 तक के वाहनों पर लागू होगी स्क्रैपिंग पॉलिसी गौतमबुद्धनगर , 25 अगस्त बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार जिले में चल रहे पुराने बीएस-1, बीएस-2, बीएस-3 और बीएस-4...

The post गौतमबुद्धनगर, 15 साल पुराने ट्रक-बस होंगे कबाड़, नया वाहन लेने पर 100% रोड टैक्स माफ। appeared first on First Opinion News.

]]>

डीएम की अध्यक्षता में ‘परिवर्तन योजना’ की समीक्षा, BS-1 से BS-4 तक के वाहनों पर लागू होगी स्क्रैपिंग पॉलिसी

गौतमबुद्धनगर , 25 अगस्त बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
इस फैसले के अनुसार जिले में चल रहे पुराने बीएस-1, बीएस-2, बीएस-3 और बीएस-4 मानक के ट्रक और बसों को अनिवार्य रूप से स्क्रैप कराया जाएगा।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘परिवर्तन योजना’ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर के माध्यम से प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जाए तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक वाहन मालिक इसका लाभ उठा सकते है।

प्रशासन की ओर से वाहन मालिकों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ खास ऐलान किए गए है।

नए वाहन पर 100 प्रतिशत टैक्स छूट।

यदि कोई वाहन मालिक अपने पुराने BS-1 से BS-4 ट्रक/बस को स्क्रैप कराकर नया BS-6 या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता है, तो उसे मोटर यान कर (रोड टैक्स) में 100% तक की छूट मिलेगी।
पुराने वाहन की जगह दूसरा पुराना वाहन खरीदने पर भी 50% तक टैक्स छूट का प्रावधान रखा गया है।
नए वाहन के रजिस्ट्रेशन शुल्क में भी 100% छूट दी जाएगी।
इसके साथ ही एक साल से अधिक समय से लंबित बकाया टैक्स को भी माफ करने पर विचार किया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना से न केवल प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी, बल्कि सड़क सुरक्षा भी बढ़ेगी। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने पुराने वाहनों को अधिकृत स्क्रैप सेंटर पर जमा कर इस योजना का लाभ लें।

The post गौतमबुद्धनगर, 15 साल पुराने ट्रक-बस होंगे कबाड़, नया वाहन लेने पर 100% रोड टैक्स माफ। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/importent-design-for-old-vehicles/feed/ 0
रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त। https://firstopinionnews.com/free-travel-for-lady-passanger/ https://firstopinionnews.com/free-travel-for-lady-passanger/#respond Tue, 25 Aug 2026 08:18:59 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6844   लखनऊ रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने माताओं और बहनों के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की है। योगी सरकार ने इस वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा...

The post रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

लखनऊ रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने माताओं और बहनों के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की है। योगी सरकार ने इस वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है।

सरकार के इस निर्णय के अनुसार 27 अगस्त से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक सभी महिला यात्री उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा विशेष रूप से उन बहनों के लिए महत्वपूर्ण होगी, जो रक्षाबंधन पर अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांधने के लिए यात्रा करती हैं।

सरकार ने बहनों के साथ यात्रा करने वाले एक अन्य सहयात्री की यात्रा भी निःशुल्क करने का निर्णय लिया है। यानी एक बहन के साथ एक सहयात्री भी रोडवेज बस में बिना किराए के सफर कर सकेगा।

रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां जाते हैं। ऐसे में सरकार की इस पहल से यात्रियों को त्योहार के दौरान यात्रा में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

सरकार की ओर से दी गई यह विशेष सुविधा रक्षाबंधन के दौरान निर्धारित अवधि तक लागू रहेगी। इस पहल का उद्देश्य बहनों को अपने भाइयों तक आसानी से पहुंचने में मदद करना है।

The post रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/free-travel-for-lady-passanger/feed/ 0
फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान। https://firstopinionnews.com/3400-kisses-on-car/ https://firstopinionnews.com/3400-kisses-on-car/#respond Tue, 25 Aug 2026 08:06:54 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6840   एजेंसी,एमपी के ग्वालियर में एक युवक की कार पर उसकी गर्लफ्रेंड द्वारा करीब 3400 किस के लिपस्टिक के निशान बनाए गए। युवक द्वारा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर...

The post फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

एजेंसी,एमपी के ग्वालियर में एक युवक की कार पर उसकी गर्लफ्रेंड द्वारा करीब 3400 किस के लिपस्टिक के निशान बनाए गए। युवक द्वारा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसे करीब 55 लाख व्यूज मिले।

वीडियो वायरल होने के बाद ग्वालियर की ट्रैफिक पुलिस ने इस कार की तलाश करने शुरू की, आख़िरकार कुछ समय में ही पुलिस को इस कार को ढूढ़ने में कामयाबी मिल गई। फिर क्या था पुलिस ने तेज रफ्तार में वाहन चलाने, कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने और अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में 5,500 रुपये का चालान काट दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा कार मालिक आदित्य सिकरवार को कार समेत थाने बुलाया गया। पुलिस ने उससे कार की पूरी बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान साफ करवाए। इसके बाद आदित्य ने पुलिस से माफी मांगी और यातायात नियमों का पालन करने की बात कही।

The post फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/3400-kisses-on-car/feed/ 0