स्वस्थ भारत के लिए तंबाकू को ना कहें : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विश्व तंबाकू रहित दिवस के मौके पर तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता फैलाने और तंबाकू का सेवन न करके स्वस्थ भारत की नींव रखने का आह्वान किया। मोदी ने टि्वटर पर लिखा, “”विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू सेवन से होने वाली हानियों के प्रति जागरूकता फैलाने और भारत में तंबाकू सेवन को कम करने की ओर काम करने का संकल्प लें।”” उन्होंने लिखा, “”तंबाकू न सिर्फ सेवन करने वालो बल्कि उनके आसपास रहने वालों को भी प्रभावित करती है। तंबाकू सेवन को ना कहकर हम स्वस्थ भारत की नींव रखें।””

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।