पहले भी अपराध कर चुका है आरोपी कैब ड्राइवर

नई दिल्ली

दिल्ली में मल्टिनैशनल कंपनी की एग्जेक्युटिव के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार उबर कैब के ड्राइवर के बारे में दिल्ली पुलिस को पता चला है कि वह पहले भी रेप के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस के मुताबिक 2011 में शिव कुमार यादव यौन उत्पीड़न के एक मामले में 7 महीने तक तिहाड़ जेल में बंद था। अमेरिकी कंपनी उबर ने अगर इस ड्राइवर के बैकग्राउंड की पड़ताल और पुलिसिया जांच कराई होती तो उसे कैब चलाने का काम सौंपने से बचा जा सकता था।

आरोप है कि 32 वर्षीय ड्राइवर शिव कुमार यादव को एक ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म की एंप्लॉयी के साथ शुक्रवार की रात रेप किया था। पुलिस ने रविवार को उसे होम टाउन मथुरा से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की उससे की गई शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह पहले भी ऐसा अपराध कर चुका है। उसने पुलिस को बताया कि वह बलात्कार के एक मामले में सात माह जेल में बिता चुका है। उसके खिलाफ यह मामला वर्ष 2011 में दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘उसका दावा है कि बाद में उसे इस मामले से बरी कर दिया गया था। हम उसके इन दावों की जांच कर रहे हैं।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।