ASIA कप में भारत की करारी हार

एजेंसी, जिसका डर था वही हुआ। कप्तान विराट कोहली के टॉस हारते ही टीम इंडिया मैच भी हार गई। एशिया कप के चौथे मुकाबले में रविंद्र जडेजा जब तक बॉलिंग कर रहे थे, तब तक श्रीलंका को 265 रन बनाने से रोकना आसान लग रहा था, लेकिन उनका कोटा खत्म होते ही मैच हाथों से फिसल गया।

खतरनाक फॉर्म में चल रहे कुमार संगकारा ने करियर का 18वां वनडे शतक लगाते हुए अपनी टीम को 2 विकेट की रोमांचक जीत दिला दी।

टीम इंडिया ने शिखर धवन की 94 रन की पारी के दम पर जैसे-तैसे 264 रन बनाए थे। जवाब में कुमार संगकारा ने भारतीय गेंदबाजों की हवा टाइट करते हुए अपनी टीम को आसान जीत दिला दी। चार गेंदें शेष रहते ही श्रीलंका ने 265 का आंकड़ा छू लिया।

टीम इंडिया की इस हार के विलेन वैसे तो कई सारे हैं, लेकिन जिसका नाम सबसे पहले आता है वह हैं दिनेश कार्तिक। यदि उन्होंन संगकारा की स्टंपिंग कर दी होती तो निश्चित ही जीत का जश्न भारतीय फैन्स मना रहे होते, लेकिन उनके जरूरत से ज्यादा जोश ने सबकुछ बिगाड़ दिया।
संगकारा ने तब तक महज 30 रन बनाए थे, लेकिन कार्तिक की गलती के कारण वे सेंचुरी तक पहुंच गए।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।