10 साल पुरानी गाड़ियों के मामले में NGT ने दी 2 हफ्ते की राहत

दिल्ली,10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ियों पर बैन लगाए जाने के NGT के आदेश पर 2 हफ्ते की रोक लगा दी गई है. NGT ने लोगों को राहत देते हुए अपने इस फैसले को 2 हफ्तों के लिए टाल दिया है.
NGT के इस फैसले का दिल्ली सरकार विरोध कर रही थी. दिल्ली सरकार का कहना था कि अगर ऐसी गाड़ियों पर रोक लगा दी गई तो महानगर के कई महत्तवपूर्ण सेवाओं पर बुरा असर पड़ेगा. सोमवार को दिल्ली के ट्रांसपोर्ट यूनियन ने इसके विरोध में हड़ताल का आह्वाह्न भी किया था.

गौरतलब है कि NGT कुछ दिनों पहले ये आदेश दिया था कि दिल्ली में चल रही 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल गाड़ियां और 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल गाड़ियां नहीं चल पाएंगी. NGT ने ऐसी गाड़ियों पर बैन लगा दिया था और आदेश दिया था कि जल्द से जल्द ऐसी गाड़ियों को सड़क पर चलने से रोका जाए.

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।