हनीमून` टिप्पणी पर रामदेव के खिलाफ FIR

`

नई दिल्ली : योग गुरु बाबा रामदेव का शादी को लेकर राहुल गांधी पर दिया गया बयान भारी पड़ गया है। बयान को लेकर रामदेव के खिलाफ लखनऊ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। योग गुरु ने शुक्रवार को कहा था कि राहुल `पिकनिक और हनीमून` के लिए दलितों के घर जाते हैं।

लोकसभा चुनाव 2014 के लिए भाजपा का समर्थन कर रहे रामदेव ने यह विवादित टिप्पणी लखनऊ में की।

नई दिल्ली : योगगुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा है कि राहुल `पिकनिक और हनीमून` के लिए दलितों के घर जाते हैं।

लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान रामदेव ने राहुल पर यह विवादित टिप्पणी की। रामदेव लोकसभा चुनाव 2014 के लिए भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। रामदेव ने कहा कि वह और भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी `फकीर` हैं जबकि राहुल अपनी शादी के लिए एक लड़की तक नहीं ढूंढ़ पाए हैं।

योगगुरु ने इसके आगे जाते हुए कहा कि सोनिया गांधी को लगता है कि विदेशी से शादी करने पर राहुल को पीएम बनने में मुश्किल आएगी इसलिए वह चाहती हैं कि राहुल पहले पीएम बन जाएं और उसके बाद किसी बाहरी से शादी करें।

रामदेव ने कहा, `राहुल `देसी` लड़की से शादी नहीं करना चाहते। हालांकि वह पिकनिक और हनीमून के लिए दलितों के घर जाना पसंद करते हैं। राहुल ने यदि किसी खास समुदाय की लड़की से शादी की होती तो केवल वह लड़की ही धनवान नहीं बनती बल्कि राहुल भी पीएम बन जाते।`

रामदेव के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर कहा, `रामदेव की टिप्पणी दलित विरोधी है। उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।`

Related posts

साले ने ‘हनी ट्रैप’ का जाल बुन ठगे 15 लाख गिरफ्तार

सरकार का हथियार बनी एक ईमेल आईडी

अंतरराज्यीय गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार