हंगामे की भेंट चढ़ सकता है संसद का मॉनसून सत्र

नयी दिल्ली : ललित मोदी विवाद व व्यापमं घोटाले को लेकर शुक्रवार को भी संसद के दोनों सदनों में हंगामा होने के आसार नजर आ रहे हैं. जहां एक ओर ललित मोदी विवाद व व्यापमं घोटाले को लेकर विपक्ष सुषमा स्वराज, वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग कर रहा है वहीं सत्ता पक्ष आज कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के फेसबुक में की गयी टिप्पणी को मुद्दा बनाकर विपक्ष को जवाब देने का प्रयास कर सकता है.

सदन के तीसरे दिन गुरूवार को कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष जहां ‘इस्तीफा नहीं, तो कामकाज नहीं’ के रुख पर अड़ा रहा, तो वहीं सत्तापक्ष ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए राबर्ट वॉड्रा की एक टिप्पणी को लेकर विपक्ष पर प्रहार किया. सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच आरोप -प्रत्यारोप के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई गुरूवार को पूरे दिन के लिए स्थगित रही.

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।