‘सोनिया की शैक्षणिक योग्यता क्या है ?-उमा भारती

नई दिल्ली: मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा की वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री उमा भारती ने बुधवार को कहा कि पहले वह बताए कि सोनिया गांधी कितना पढ़ी हैं।

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरुद्धोर मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद उमा ने एक सवाल के जवाब में कहा, स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता पर जिस तरह से कांग्रेस सवाल उठा रही है, उससे मैं बेहद आहत हूं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि सोनिया गांधी की शैक्षणिक योग्यता क्या है, जो यूपीए सरकार की प्रमुख थीं। सरकार उनके निर्देशों पर ही चल रही थी।

उन्होंने कहा, कांग्रेस पहले बताए कि सोनिया गांधी कितना पढ़ी हैं और कहां पढ़ी है, उसके बाद उन्हें स्मृति के बारे में पूछने का अधिकार होगा। कांग्रेस नेता अजय माकन ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा था, “मोदी सरकार के क्या कहने। मानव संसाधन विकास मंत्री ग्रेजुएट तक नहीं हैं।”

उमा ने कहा, कांग्रेस ने दो भूलें की हैं। पहले मेरे झांसी से खड़े होने पर सवाल उठाए और दूसरा स्मृति को निशाना बनाया। यह जरूरी नहीं कि स्वास्थ्य मंत्री एमबीबीएस डॉक्टर ही हो। आप पहले काम देखिए, उसके बाद सवाल कीजिए।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।