सीमा समस्या समाधान पर चीन से बातचीत चल रही हैं: गृहमंत्री

नई दिल्ली,एजेंसी । एक तरफ ब्राजील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वार्ता हो रही थी दूसरी ओर चीनी सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हुए भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रही थी। चीनी सेना बार-बार भारतीय सीमा में घुसपैठ कर अपने नापाक इरादे जताती रहती है।

उधर, इस मसले पर पूछे जाने पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन की ओर से घुसपैठ की सबसे बड़ी वजह दोनों देश की सीमाओं का विवादित होना है। उन्होंने कहा कि सीमा के बारे में समझ की समस्या इसकी सबसे बड़ी वजह है। समस्या के समाधान के लिए दोनों देश गंभीरता से बात कर रहे हैं।

राजनाथ सिंह लद्दाख सेक्टर में चीनी सैनिकों द्वारा दो जगहों पर घुसपैठ करने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। राजनाथ ने कहा कि चीनी सेना भारतीय क्षेत्रों पहले भी घुसपैठ करती रही है लेकिन हम उन्हें धकेल कर पीछे करते रहे हैं।

गौरतलब है कि एक दिन पहले चीनी सेना ने फिर कश्मीर के लद्दाख में अतिक्रमण की कोशिश की। लद्दाख के चुमार और देमचोक में चीनी सेना ने घुसपैठ की कोशिश की लेकिन हमारी सेना ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।