सालाना आय 10 लाख रुपए से अधिक है, तो छोड़नी होगी गैस सब्सिडी

नई दिल्ली: अगर आपकी सालाना आय 10 लाख रुपए से अधिक है तो जल्द ही आपको घरेलू गैस यानी एलपीजी सिलिंडर पर सब्सिडी मिलनी बंद हो सकती है. आयकर विभाग उन व्यक्तिगत करदाताओं का ब्योरा जल्द ही पेट्रोलियम मंत्रालय को देगा जिनकी सालाना आय 10 लाख रुपये से अधिक है. सरकार के इस कदम का उद्देश्य ऊंची आयवर्ग के लोगों को रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी प्रभावी तरीके से रोकना है.

दोनों सरकारी विभाग के बीच हुए समझौते के तहत आयकर विभाग इस तरह के लोगों के नाम के साथ साथ उनके पैन, जन्मतिथि, उपलब्ध पते, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जानकारी भी मंत्रालय को देगा ताकि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय उन एलपीजी ग्राहकों का पता लगा सके जो निर्धारित नियमों के विपरीत सब्सिडी ले रहे हैं और स्वैच्छिक रूप से गैस सब्सिडी नहीं छोड़ी है.

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।