सलाद के झगड़े में वकील की हत्या, हथियार बरामद

नई दिल्ली । तीस हजारी अदालत परिसर में बृहस्पतिवार देर रात मूसल से वार कर वकील की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजीव शर्मा के रूप में हुई। कश्मीरी गेट पुलिस ने हत्या के आरोप में अदालत परिसर के भीतर ही ढाबा चलाने वाले धनाराम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। हत्या में प्रयुक्त मूसल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि 40 वर्षीय राजीव शर्मा रोहिणी सेक्टर 16 में परिवार संग रहते हैं। वे तीस हजारी कोर्ट में चैम्बर संख्या टी-30 में बैठते थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनका शव उनके चैंबर से कुछ दूरी पर मिला। उनके सिर से खून बह रहा था और मोबाइल, पर्स व जूते गायब थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि हत्या कहीं आसपास ही हुई है। पुलिस न आसपास चैंबर के वकीलों से पूछताछ की। पता चला कि राजीव शर्मा शाम पांच बजे चैंबर से निकले थे। वो भजनपुरा स्थित एक क्लाइंट के घर उससे मिलने गए थे। यहां से वह रात करीब साढ़े दस बजे तीस हजारी कोर्ट पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि राजीव शर्मा के चैंबर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को सुराग मिला। फुटेज में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तक लोग सामान्य तरीके से उसी रास्ते पर आते दिखाई दिए, जहां शव मिला था। दरअसल, चैंबर आमतौर पर नौ से दस बजे के बाद खुलते थे। इसी बीच एक वकील ने पुलिस को बताया कि पास ही के ब्लॉक स्थित चौधरी ढाबा सुबह ही खुलता है। पुलिस ढाबे पर पहुंची तो पता चला कि ढाबा बंद है। अंदर टेबल, सीट पर खून के धब्बे मिले, जिससे पुलिस का शक गहरा गया कि जरूर हत्या ढाबे पर की गई है।

Related posts

साले ने ‘हनी ट्रैप’ का जाल बुन ठगे 15 लाख गिरफ्तार

सरकार का हथियार बनी एक ईमेल आईडी

अंतरराज्यीय गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार