सलमान मुझसे नाराज़ नहीं है: सोनाक्षी

 

सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड में अपनी फिल्म दबंग से एंट्री कराने वाले सलमान खान के आजकल सोनाक्षी से नाराज होने की खबरें सुनाई दे रही है। लेकिन हाल ही में दबंग गर्ल ने इन सभी बातों को झूठ बताते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और सलमान खान उनसे नाराज नहीं हैं। सोनाक्षी ने ये भी कहा कि अगर मीडिया को ऐसा लगता है कि सलमान उनसे नाराज हैं तो ये बात उन्हें जाकर सलमान खान से पूछनी चाहिए ना कि सोनाक्षी सिन्हा से। सोना ने आगे कहा अरबाज ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया था लेकिन डेट्स की वजह से वो नहीं कर पाईं। इसमें नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। खबर के अनुसार सलमान खान अपनी अगली फिल्म किक में सोनाक्षी सिन्हा को साइन करना चाहते थे। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा अपनी दूसरी फिल्मों में इतना व्यस्त थीं कि उन्होंने किक फिल्म करने से मना कर दिया। अरबाज खान सोनाक्षी के पास किक का ऑफर लेकर गये थे और सोना ने डेट्स ना होने की वजह से फिल्म को करने से मना कर दिया। बाद में ये खबर आई कि सोनाक्षी के फिल्म को मना करने की वजह से अरबाज खान और सलमान खान उनसे नाराज हैं। हाल ही में जब मीडिया से सोनाक्षी ने बात की तो कहा अगर वो नाराज हैं तो आपको ये बात उनसे पूछनी चाहिए मुझसे मत पूछिये। लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। वह मुझसे नाराज नहीं हैं। फिल्हाल सोनाक्षी सिन्हा के बदले सलमान खान की किक फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज मुख्य भूमिका निभा रही हैं। सोनाक्षी कि जल्द ही दो फिल्में बुलैट राजा और आर राजकुमार रिलीज होने वाली हैं। सोनाक्षी को अपनी इन फिल्मों से बहुत उम्मीद है। सोनाक्षी ने ये भी कहा कि हमने किक फिल्म को लेकर बहुत पहले चर्चा की थी लेकिन बाद में व्यस्तता होने की वजह से मैं फिल्म में काम ना कर सकी।

Related posts

फ़िल्मफ़ेयरः बाजीराव मस्तानी सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म

‘एयरलिफ्ट’ का ट्रेलर देख 22 जनवरी का आप बेसब्री से करेंगे इंतजार

इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक बनाएंगे रोहित शेट्टी