श्रीलंका से जीतकर लौटेगी टीम इंडिया : सहवाग

दिल्ली , एजेंसी

टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को उम्मीद है कि श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया अपने अच्छे प्रदर्शन से जीतकर वापस लौटेगी।

सहवाग ने टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच 12 अगस्त से शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक होगी जिसमें युवा खिलाड़ियों पर खासा दारोमदार रहेगा। सहवाग ने गुरुवार को एक प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान कहा कि आगामी सीरीज काफी रोमांचक होगी।
टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ी हैं, जिन पर खासा दारोमदार होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि टीम इंडिया वहां से जीतकर लौटेगी।

सहवाग जब गोमतीनगर के लोहिया पार्क पहुंचे तो वहां मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। बड़ी संख्या में बड़ों से लेकर बच्चे तक सहवाग से मिलने के लिए सुबह से ही पार्क में इंतजार कर रहे थे। वीरू के आते ही लोग उनसे मिलने लगे और उनके साथ सेल्फी लेने लगे।

जब लोगों ने वीरू से टीम में वापसी के बारे में पूछा तो उन्होंने हंसकर इसे टाल दिया। इसके बाद लोगों ने ‘वीरू कम बैक’ के नारे लगाने शुरू कर दिये लेकिन सहवाग ने अपनी मंद मुस्कान से अपने समर्थकों को इसका जवाब दिया।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।