श्रीलंका ने इंग्लैंड को 9 रन से हराया

लंदन,एजेंसी। : थिसारा परेरा के गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने द ओवल में इंग्लैंड को एकमात्र टी20 मैच में नौ रन से पराजित कर विश्व टी20 में अपनी हार का बदला चुकता किया.

मैन ऑफ द मैच परेरा ने तेजी से 49 रन बनाये जिससे विश्व ट्वेंटी20 चैम्पियन श्रीलंका ने सात विकेट पर 183 रन बनाये. इंग्लैंड की टीम इसके जवाब में एलेक्स हेल्स की 66 रन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी.
परेरा ने कल दिन रात्रि के इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया.
श्रीलंका ने इस साल बांग्लादेश में विश्व ट्वेंटी20 खिताब जीता था, लेकिन उन्हें मार्च में टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में इंग्लैंड से छह विकेट की शिकस्त मिली थी. इस मैच में एलेक्स हेल्स ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने थे.
लेकिन इस बार हेल्स की 41 गेंद में सात चौके और दो छक्के जड़ित 66 रन पारी भी इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सकी.
इंग्लैंड और श्रीलंकाई टीमें गुरूवार से द ओवल में पांच वनडे श्रृंखला का पहला वनडे खेलेंगी. इसके बाद दोनों टीमें जून में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेंगी.

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।