दिल्ली।।।। थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के ऐ ब्लाक में विमल नाम के एक व्यापारी के घर में उसी के नौकर ने डेढ़ करोड़ की ज्वैलरी और 2 लाख रूपये नगद लूट लिए। नौकर को इसी सप्ताह रखा गया था। उसका पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुआ था। पीड़ित की कार में लगाने वाले एयर फ़िल्टर बनाने की फैक्टरी है। पीड़ित क घर में उसकी 73 साल की माँ उसकी बीवी और 24 साल की लड़की रहती है। बुधवार रात साढ़े सात बजे जब वह अपने काम पर था उसकी माँ और बीवी घर पर थे। उसकी बेटी भी किसी काम से बहार गयी थी। इसी दौरान नौकर छोटू ने फ़ोन करके अपने 4 साथियो को बुला लिया और चाकू की नोक पर डेढ़ करोड़ के जेवर और करीब 5 लाख रूपये लूट लिए। इसी दौरान विमल की बेटी घर आ गयी तो पांचो ने उसे भी चाकू की नोक पे लेकर एक कमरे में बाद कर दिया और फरार हो गए। थाना एनएफसी पुलिस ने डकैती का केस दर्ज कर लिया है। छोटू यूपी का रहने वाला है। पता चला है की मुम्बई में भी वह ईसी ही वारदात करके भगा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाकि चारो आरोपियों की पहचान कर रहे है।