लालू बोले, अब ‘गठबंधन’ नहीं :’लठबंधन


पटना, एजेंसी ,

सूत्रों के मुताबिक सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और राजद में बात नहीं बनी। इसके बाद लालू यादव दिल्ली से पटना वापस लौट आए हैं। लालू ने कहा कि सोशल साइट्स से अब बात नहीं बनने वाली है। उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी अब बिहार की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

लालू ने पटना वापस आकर कहा कि अब गठबंधन का नहीं, बल्कि अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी का वक्त आ गया है। हालांकि हाल ही में एक टीवी चैनल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लालू ने कहा था कि उन्हें अफसोस है कि साल 2009 में उनकी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन नहीं हो पाया था।

इस मौके पर उन्होंने आगामी चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन की जोरदार वकालत की थी। पिछले साल लालू और रामविलास पासवान ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इन्हें चार सीटें ही मिली थी, जबकि अकेली कांग्रेस को 2 सीटें मिली थी।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।