राहुल के नाम पर पंजाब कांग्रेस दो मत

पंजाब,पंजाब। कांग्रेस में कलह की खबर अब सरेआम हो चुकी है. पार्टी सांसद अमरिंदर सिंह के ताजा बयान पर प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का विरोध किया था और कहा था कि उन्हें अभी सोनिया गांधी से काफी कुछ सीखने की जरूरत है. इस पर प्रताप सिंह बाजवा ने अमरिंदर पर कई आरोप लगाए हैं. बाजवा ने कहा कि अमरिंदर पार्टी से जाना चाहते हैं, पार्टी उन्हें रुखसत करे, रोके नहीं. उनके बीजेपी में जाने की खबरें आईं तो उन्होंने खंडन तक नहीं किया.

बाजवा ने कहा कि अमरिंदर पिछले 15 दिनों में चौथी बार ऐसा बोल रहे हैं. वह 1984 में पार्टी छोड़ चुके हैं और अब दोबारा ऐसा करना चाहते हैं. बाजवा ने अमरिंदर पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि गांधी परिवार ने अमरिंदर को बहुत कुछ दिया, अब ऐसे वक्त में वो ऐसी बातें कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘अमरिंदर लोकसभा में डिप्टी स्पीकर हैं, लेकिन वहां अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते. सोनिया जी ने जमीन के मुद्दे पर मार्च किया तब वह क्यों नदारद थे?’ बाजवा ने लगे हाथ यह भी कहा कि यह राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का सही समय है.

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।