मोदी-राजनाथ की चुनाव सीट का फैसला आज

नई दिल्ली, एजेंसी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, इस पर लगातार बना सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा।

सूत्रों के अनुसार मोदी वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे और पार्टी आज इसकी घोषणा करेगी। वहीं, राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। इस घोषणा के साथ ही भाजपा आज यूपी के पहले दो चरणों में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनके भी उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा करेगी।

भाजपा बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, केरल और महाराष्ट्र जैसे महत्वपूर्ण राज्यों की 100 सीटों को अंतिम रूप दे सकती है। पार्टी पहले ही लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में 203 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ मुरली मनोहर जोशी ने वाराणसी सीट पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है, जहां से मोदी के चुनाव लड़ने के इच्छुक होने की खबर है। जोशी ने हालांकि कहा कि वह पार्टी के निर्णय का पालन करेंगे।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।