मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर बस और ट्रेन की टक्कर, 20 स्‍कूली बच्चों की मौत

तेलंगाना, एजेंसी

तेलंगाना में मेडक जिले के चेगुंटा में स्कूल बस और ट्रेन की टक्कर में 20 बच्चों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बस का ड्राइवर भी इस हादसे में मारा गया है. ये दुर्घटना सुबह के वक्त हुई जब बच्चे बस से स्कूल जा रहे थे.
ड्राइवर रेलवे क्रॉसिंग से गुजरते हुए ट्रेन को नहीं देख पाया और ये भयानक हादसा हो गया.
काकतिया स्कूल की यह बस मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी. दुर्घटना मसाइपेत गांव में हुई. बस में काकतिया स्कूल के 33 बच्चे सवार थे. ट्रेन से टक्कर के बाद बस पलट गई.
पुलिस उप महानिरीक्षक सूर्यनारायण ने बताया, ‘मानवरहित फाटक पर हुई दुर्घटना में स्कूली छात्रों और बस चालक की मौत हो गई.
गौरतलब है कि मेडक जिले का यह इलाका हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर है.

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।