भूमि अधिग्रहण के लिए तर्कसंगत ढांचा बना रही है सरकार : मोदी


नई दिल्ली।
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं से घिरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार भूमि अधिग्रहण का एक तर्कसंगत ढांचा बना रही है जिससे किसानों और भू-मालिकों को कोई कष्ट नहीं हो। मोदी ने कहा, ‘हम किसानों और भू-मालिकों को किसी परेशानी में डाले बिना भूमि अधिग्रहण के लिए एक तर्कसंगत ढांचा गठित कर रहे हैं।’ हालांकि इस तर्कसंगत ढांचे के बारे में उन्होंने विस्तार से कुछ नहीं बताया लेकिन ऐसा कह कर उन्होंने उद्योग जगत को यह संकेत दिया है कि भूमि अधिग्रहण कोई समस्या नहीं होगी। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम पारदर्शी पर्यावरण मंजूरी प्रक्रिया बना रहे हैं जो हमारी विरासत की संरक्षा करेगी। पारदर्शिता और गति के जरिए हमने लंबे समय से रूकी पड़ी परियोजनाओं को बहाल किया है और संसाधनों का आवंटन किया है।’ उन्होंने कहा कि इससे भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर उनकी टिप्पणी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चला रहा है।

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।