‘बजरंगी भाईजान’ की बंपर ओपनिंग, पहले 40 करोड़ की कमाई

मुंबई। लंबे समय के बाद बॉक्स ऑफिस पर आई सलमान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने बंपर ओपनिंग की है। रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने करीब 40 करोड़ की कमाई कर ली है। आज ईद की छुट्टी है और कल संडे ऐसे में फिल्म की कमाई अच्छी खासी हो सकती है और हो सकता है ‘बजरंगी भाईजान’ नए रिकॉर्ड भी बना ले।
वैसे सलमान की इस फिल्म को उनकी अब तक की फिल्मों से बिल्कुल अलग और बेस्ट फिल्मों में से एक कहा जा रहा है। लोगों को सलमान का ये किरदार खासा भा रहा है।
लंबे समय के बाद बॉक्स ऑफिस पर आई सलमान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने बंपर ओपनिंग की है।
फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक की है जो भारत में पाकिस्तान की खोई एक 6 साल की बच्ची है, जो बोल नहीं सकती उसे वापस उसके देश पहुंचाने की कोशिशों में जुटा है। फिल्म में पाकिस्तानी बच्ची के किरदार में हर्षाली मल्होत्रा को भी खासा पसंद किया जा रहा है। फिल्म के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया से यह समझना मुशिकल नहीं है कि फिल्म एक हफ्ते में ही अच्छी खासी कमाई कर लेगी।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।