प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को पार्टी से निकाल देना चाहिएः संजय सिंह

नई दिल्ली,निर्भय पाण्डेय । आम आदमी पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी की ओर से जारी किए गए बयान में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं। जिसके जवाब में नेता द्वय ने कहा है कि सत्य की विजय होगी और जल्द ही सच सबके सामने आ जाएगा। लेकिन अब पार्टी की तरफ से सांसद भगवंत मान सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। संजय सिंह और भगवंत मान ने कहा है कि कोई व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं हो सकता है। अगर प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव पार्टी के खिलाफ साजिश की है तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। आशुतोष ने कहा कि पार्टी में किसी को भी अनुशासन तोड़ने की इजाजत नहीं है। वहीं, कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता निराश न हों, बहुत जल्द ही विवाद दूर हो जाएंगे।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।