प्रधानमंत्री की सावरकर को श्रद्धांजलि


नई दिल्ली, एजेंसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी और दक्षिणपंथी नेता विनायक दामोदर सावरकर को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। मोदी संसद पहुंचे और सावरकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने सावरकर को एक सफल लेखक, कवि और समाज सुधारक करार दिया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, वीर सावरकर को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि। हम उन्हें याद करते हैं और हमारी मातृभूमि के पुन: उत्थान की दिशा में उनके अथक प्रयासों को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर को एक सफल लेखक, विचारक, कवि और समाज सुधारक के रूप में जाना जाता है।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।