पोप ने क्रिसमस पर की करुणा अपनाने की अपील

 
वेटिकन सिटी,एजेंसी । क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पोप फ्रांसिस ने वेटिकन में बड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए लोगों से करुणा और सौहार्द्र भाव को अपनाने का आह्वान किया।
पोप के संबोधन का पहली बार थ्री डी के जरिये सीधा प्रसारण हुआ। अर्जेंटीना के धर्मगुरु ने अपने संक्षिप्त धर्मोपदेश में ईसाई धर्म के संदर्भों का उल्लेख किया। 5 हजार लोगों से खचाखच भरे सेंट पीटर्स बेसिलिका हाल में पोप ने सवाल किया, “क्या हमारे भीतर आसपास के लोगों की कठिनाइयों और समस्याओं को सहृदयता के साथ स्वीकार करने का साहस है? या फिर, हमें औपचारिक समाधान को तरजीह देनी चाहिए, जो संभवतया प्रभावी तो हो सकता है, लेकिन यह धार्मिक सौहार्द्र से विहीन होगा।
आज दुनिया को सबसे अधिक करुणा की आवश्यकता है।” फ्रांसिस ने इराक के कुर्द क्षेत्र में विस्थापित हुए शरणार्थियों को टेलीफोन के जरिये क्रिसमस का संदेश भेजा। इतालवी प्रेस एजेंसी एजीआई ने पोप के हवाले से कहा, “प्यारे भाइयों, मैं आपके करीब हूं, आप सब मेरे दिल के बेहद करीब हैं।”

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।