नोटिस के जवाब में योगेंद्र ने लिखा , जोक,


नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी द्वारा भेजे गए नोटिस पर योगेंद्र यादव ने निशाना साधा है। इस नोटिस के जवाब में उन्होंने अपनी फेसबुक पर ‘जोक’ लिखकर पोस्ट किया है। उनका कहना है कि यह नोटिस उन नेताओं ने भेजा है जो अनुशासन समिति के सदस्य ही नहीं है।
योगेंद्र यादव ने इस पोस्ट के द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है। उन्होंने लिखा कि ‘मैंने टीवी चैनलों पर देखा कि हमें नोटिस भेजा गया है। इसे उन सदस्यों ने भेजा है जो अनुशासन समिति के सदस्य ही नहीं हैं। इसके बाद मैंने दिनेश वाघेला से बात की जो इस समिति के मुखिया हैं। उन्होंने बताया कि वह बाहर हैं और उन्हें ऐसे किसी नोटिस के बारे में जानकारी नहीं ।
गौरतलब है कि विरोधी खेमे के प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने ‘संवाद समिति’ की बैठक की थी जिसके चलते उन्हें यह नोटिस भेजा गया था।

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।