नोएडा में अवैध निर्माण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, हाजीपुर में 1200 वर्ग मीटर ज़मीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त।

 

नोएडा  प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ नोएडा के ग्राम हाजीपुर में बुलडोज़र की कार्रवाई की गई है।

प्राधिकरण के अनुसार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर दिनांक 11 सितंबर को ग्राम हाजीपुर के खसरा संख्या 412 में लगभग 1200.00 वर्ग मीटर भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को नोएडा प्राधिकरण की टीम द्वारा ध्वस्त किया गया है ।

कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण ने उक्त अवैध बिल्डिंग पर लाल रंग से यह बिल्डिंग अवैध है, लिखवाया गया,ताकि आम जनता गुमराह न हो और किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त से बचा जा सके।

स्थल पर मौजूद अतिक्रमणकर्ताओं को चेतावनी दी गई कि उक्त स्थल पर दोबारा किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न किया जाए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि प्राधिकरण की भूमि पर कोई अवैध अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

गौतमबुद्धनगर पुलिस , 25 नए टू-व्हीलर PRV वाहनों को ‘डायल-112’ के बेड़े में किया गया शामिल।

यूपी में 10 PPS अधिकारी हुए सेवानिवृत, लिस्ट देखे।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी, 1 मई से लागू नई कीमतें।