मुंबई:एजेंसी
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म गुंडे के प्रमोशन में भी लोग फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बारे में नहीं बल्कि उनकी कट्टर प्रतिद्वंदी दीपिका पादुकोण को खोज रहे हैं जिससे प्रियंका तो प्रियंका फिल्म के हीरो और दीपिका के मौजूदा तथाकथित प्रेमी रणवीर सिंह भी परेशान हो गये हैं।ऐसी खबरें हैं कि दीपिका ने 5 जनवरी को रणवीर के साथ अपना 28वां जन्मदिन मनाया और दोनों को साथ में न्यूयॉर्क में देखा गया। एक प्रेस वार्ता के दौरान रणवीर मीडिया पर इसलिए ही झल्ला गये थे क्योंकि मीडिया गुंडे के बारे में नहीं बल्कि रणवीर और दीपिका के न्यूयार्क हॉलीडे पर सवाल पूछ रहा था। भले ही इस बात से रणवीर और दीपिका की सेहत पर फर्क पड़े ना पड़े लेकिन फिल्म की हिरोईन प्रियंका पर जरूर पड़ेगा जो कि लाजिमी भी है। प्रियंका, दीपिका से ज्यादा सीनियर हैं। उन्हें कैसे अच्छा लग सकता है कि लोग उन्हीं के सामने उनके बारे में बात ना करके दीपिका पादुकोण के बारे में सवाल करें। लेकिन ऐसा हो रहा है, शायद यह रणवीर-दीपिका के प्यार की कशिश है जिसकी वजह से लोग दीपिका को हर जगह खोज रहे हैं जो कि शायद पीसी के लिए अच्छा साबित ना हो। गौरतलब है कि रणवीर-दीपिका की हिट फिल्म रामलीला में प्रियंका चोपड़ा ने आयटम नंबर किया था जिसे की मार्डन मुजरा नाम दिया गया था लेकिन दीपिका के आगे पीसी का यह हॉट आयटम नंबर भी काउंट नहीं हुआ। 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘गुंडे’ में प्रियंका, रणवीर सिंह औऱ अर्जुन कपूर हैं। फिल्म एक्शन-कॉमेडी है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने हेलेन का रूप भी धरा है और वह फिल्म में कई जगह कैबरे डांस करती भी नजर आयेंगी।