दिल्ली में महिला एग्जेक्युटिव से रेप

नई दिल्ली

एक ग्लोबल कंपनी में काम करने वाली 25 साल की एग्जेक्युटिव से एक प्राइवेट टैक्सी सर्विस के ड्राइवर द्वारा रेप की वारदात सामने आई है। घटना शुक्रवार रात की है, जब महिला साउथ दिल्ली के वसंत विहार में एक पार्टी से अपने घर इंद्रलोक लौट रही थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कैब को बरामद करके आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

महिला ने पार्टी से लौटते वक्त अमेरिकी कैब कंपनी ऊबर के मोबाइल ऐप से कैब मंगवाई थी। शुक्रवार रात 11 से 12.45 बजे के बीच स्विफ्ट डिजायर कैब के अंदर यह घटना हुई। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि वारदात को कहां अंजाम दिया गया। विक्टिम अंधेरे, उत्पीड़न और अपने दोस्तों के साथ थोड़ी शराब पीने की वजह से जगह की पहचान नहीं कर पा रही है।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।