टॉस जीतकर राजस्थान ने गेंदबाजी का फैसला किया

मुंबई। आइपीएल-8 के एक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और हैदराबाद सनराइजर्स की टीम आमने-सामने है। इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी कर रही हैदराबाद ने खबर लिखे जाने तक चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं।

इस वक्त आइपीएल अंकतालिका में राजस्थान टीम हैदराबाद से काफी आगे चल रही है। राजस्थान 14 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है जबकि हैदराबाद 8 अंकों के साथ सातवें नंबर पर मौजूद है। हालांकि इस मुकाबले में दोनों ही टीमें लगभग बराबरी की नजर आ रही है। हैदराबाद टीम की बात करें तो इस टीम में धवन, वार्नर, हेनरिक्स, मोर्गन, इशांत और भुवनेश्वर जैसे खिलाड़ी हैं जबकि राजस्थान में रहाणे, वॉटसन, स्मिथ, फॉकनर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। दोनों ही टीमों में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

Related posts

युवी की कीमत ’30 करोड़’ लेकिन दो साल दिखा फ्लॉप शो

22 वर्षीय इंग्लिश क्रिकेटर का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत

इन दो धुरंधरों ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर मचाई धूम