जूही चावला के भाई बॉबी चावला का निधन

 

मुंबई: एजेंसी,बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला के भाई बॉबी चावला का रविवार सुबह जसलोक अस्पताल में निधन हो गया। वह 2010 से कोमा में थे। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, “आज सुबह उनका निधन हो गया।”

बॉबी लंबे समय से गंभीर स्थिति में थे। अप्रैल 2010 में एक रेस्त्रां में रात्रिभोज के दौरान उन्हें हृदयाघात हुआ था जिसके बाद कोमा में चले गए थे। उनका निधन सुबह सात बजे हुआ।

अपनी हालिया फिल्म ‘गुलाब गैंग’ में नकारात्मक भूमिका के लिए प्रशंसा पा रहीं जूही ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, “यह सही पटकथा है..मेरे भाई ने मुझे जीवन का सबसे बड़ा उपहार दिया..उसने फिल्म देखी..और..”

फिल्मी पटकथा लेखक ओंबर कुरैशी ने बॉबी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, “बॉबी चावला हंसमुख और मिलनसार थे। आप हमेशा याद आएंगे। मैं जूही और पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्ति करता हूं। ईश्वर आपको इस दुख से उबरने की शक्ति दे।” (एजेंसी)

 

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।