जल्द देखने को मिलेगा मऊ में सकारात्मक परिवर्तन -शक्ति सिंह

 

मऊ दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अध्यक्ष शक्ति सिंह ने आज अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर जनपद के कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा किया। मऊ सदर विधानसभा के विधायक अब्बास अंसारी को 2 वर्ष की सजा होने के बाद संभावित होने वाले उपचुनाव के बारे में बात करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा कि मऊ सदर विधानसभा की जनता बदलाव चाहती है। पिछले 25 वर्षों में मऊ की जनता में राजनीतिक जागरूकता आई है । जिस प्रकार से कुछ वर्षों में मुख्तार अंसारी और उनके पुत्र अब्बास अंसारी ने जनता को मानसिक रूप से गुलाम बना रखा था उस गुलामी की जंजीरों को मऊ की जनता तोड़ चुकी है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह ने आगे कहा कि बहुत जल्द मऊ में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलने वाला है । यह मऊ के आम जनता की जीत होगी और मऊ के लोगों की जीत होगी । आने वाले विधानसभा उपचुनाव में एक ऐसा व्यक्ति चुनकर आने वाला है जो जेल से बाहर होगा और लोगों के बीच में रहकर उनकी समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करेगा । साथ ही साथ भाजपा की डबल इंजन की सरकार का फायदा डायरेक्ट लोगों तक पहुंचने का माध्यम बनेगा ।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।