जब युवक ने लगाई एसपी से गुहार, बोला- मेरी पत्नी की शादी रुकवा दो

रायपुर। मंदिरहसौद के एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी रुकवाने के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। युवक ने दो साल पहले युवती से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी और अब लड़की का पिता जबरिया लड़की की शादी अपने समाज के युवक के साथ करने जा रहा है।

लड़का सतनामी है और लड़की कुर्मी समाज की है। इसलिए लड़की का परिवार उनकी शादी के खिलाफ है। युवक की गुहार के बाद एसपी ओपी पाल ने अदालत का दरवाजा खटखटाने को कहा है।

लड़की वाले शादी के खिलाफ

युवक महेश कुमार धृतलहरे ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि वह सतनामी समाज का है और युवती कुर्मी समाज की है। इसलिए लड़की के घर वाले उसकी शादी के खिलाफ हैं और लड़की के पिता ने उसका जबरिया विवाह तुलसी नेवरा के एक युवक के साथ तय कर दिया है जो 1 मई को निर्धारित है।

जबकि 14 फरवरी 2013 को लड़की के साथ आर्य समाज में उसका प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के समय लड़की पढ़ाई कर रही थी और पढ़ाई पूरी होने के बाद एक साथ दाम्पत्य जीवन का निर्वाह करने का वादा किया था। लेकिन घर वालों के दबाव के आगे लड़की मजबूर है।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।