केजरीवाल से मिलकर रो पड़ा चांटा मारने वाला

नई दिल्ली: दिल्ली में रोडशो के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को चांटा मारने वाले ऑटो चालक लाली से मिलने केजरीवाल खुद पहुंचे। केजरीवाल से मिलने के बाद लाली रो पड़ा और कहा, मुझसे गलती हुई, माफी मांगता हूं…

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को केजरीवाल को एक बार फिर हिंसक विरोध का सामना करना पड़ा था, जब दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। हाल के दिनों में केजरीवाल पर यह पांचवा हमला था।

सुल्तानपुरी में चुनाव प्रचार के दौरान हुए हमले में केजरीवाल की आंख पर चोट आई। ‘आप’ समर्थकों ने हमलावर ऑटो चालक की जमकर पिटाई की। उसकी पहचान अमन विहार के 38-वर्षीय लाली के तौर पर हुई।

केजरीवाल मंगलवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से ‘आप’ प्रत्याशी राखी बिड़लान के लिए प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ। हमलावर ने पहले उन्हें माला पहनाई और बाद में थप्पड़ मारा। चार दिन पहले चार अप्रैल को भी दक्षिण दिल्ली में प्रचार के दौरान एक युवक ने केजरीवाल को माला पहनाने के बहाने घूंसा मार दिया था।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।