कुमार विश्‍वास के खिलाफ केस दर्ज


अमेठी।एजेंसी,आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्‍वास पर अमेठी में केस दर्ज हुआ है। कुमार विश्‍वास पर यह केस शुक्रवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प मामले में दर्ज हुआ है। बताया जाता है कि कुमार विश्‍वास पर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने का आरोप लगा है और इशहाक नाम के एक व्‍यक्ति ने यह केस दर्ज कराया है।

कुमार विश्‍वास के अतिरिक्‍त ‘आप’ के 20-25 कार्यकर्ताओं और कांग्रेस समर्थकों पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। आम आदमी पार्टी के फेसबुक पेज के मुताबिक ये हमला जगदीशपुर में हुआ था। इसके मुताबिक इस हमले में कुमार विश्‍वास सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

‘आप’ अब अपनी दूसरी रणनीति पर जुट गई है। कुमार विश्‍वास पर हुए हमले के बाद प्रदेशभर से आप कार्यकर्ता अमेठी में इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। आप के शीर्ष नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी अमेठी पहुंच रहे हैं। ‘आप’ अमेठी में 2 बजे से कार्यकर्ता सम्मलेन कर आगे की रणनीति तय करेगी।

अमेठी एसपी हीरालाल का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अगर कार्यकर्ता इकठ्ठा हो रहे हैं। इसे देखते हुए जिले में धारा 144 लगी है।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।