इस बार सामान्य रहेगा मानसून

नई दिल्ली। मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एक निजी एजेंसी स्काईनेट के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहने के आसार हैं। उत्तर भारत के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी जबकि दक्षिण भारत में कम बारिश की आशंका है।
इस साल मानसून के केरल में 27 मई को पहुंचने के आसार हैं। मानसून की आमद सामान्य दिनों से चार दिन पहले होगी। अलनीनो का असर मानसून पर पड़ने के आसार हैं। इससे गर्मियों में मानसून कमजोर पड़ेगा।
तमिलनाडु, रायलसीमा, दक्षिण कर्नाटक, पूर्वी मध्यप्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में मानसून कमजोर होगा जबकि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी तट तक अच्छी बारिश के आसार हैं।
जून से सितंबर के बीच यहां मानसूनी बारिश 102 फीसद होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भारत में सामान्य से कम बारिश हुई थी।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।