आसाराम जैसा होगा रामदेव का अंजाम- लालू


पटना एजेंसी , आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बाबा रामदेव पर विवादास्पद बयान दे दिया है। योगगुरु पर नाराज लालू ने उनकी तुलना रेप केस में फंसे धर्म गुरु और कथावाचक आसाराम बापू से कर दी। रामदेव से नाराज लालू प्रसाद ने कहा कि उनका जल्द ही वही अंजाम होगा, जो आसाराम बापू का हुआ है । लालू ने कहा कि बाबा रामदेव संत के वेश में राजनेता है। उन्होंने कहा कि सच्चा साधु और रामदेव जैसे नकली साधु के बीच फर्क स्थापित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर रामदेव का यही हाल रहा तो उनकी हालत भी वैसी ही होने वाली है जो भी आसाराम बापू की है। गौरतलब हो कि बाबा रामदेव ने नरेंद्र मोदी को समर्थन नहीं देने पर लालू प्रसाद को भगवान कृष्ण के बजाय कंस बताया था। रामदेव ने कहा था कि लालू को कांग्रेस का साथ छोड़ नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश करनी चाहिए। रामदेव चाहते है कि बिहार में नीतीश से संबंध खत्म होने के बाद आरजेडी भाजपा के साथ आए, लेकिन बाबा की ये बात लालू को पसंद नहीं आ और उन्होंने बाबा को ही आड़े हाथों लेते हुए उनपर विवादास्पद टिप्पणी कर दी। हलांकि रामदेव की ओर से इस बयान पर कोई पलटवार अब तक नहीं आया है। वहीं लालू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अगले लोकसभा चुनाव में कोई मुद्दा नहीं मानते है।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।