आरएलडी में शामिल हुए अमर सिंह आगरा से लड़ेंगे चुनाव


लखनऊ, एजेंसी
कभी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे अमर सिंह और जयाप्रदा सोमवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में शामिल हुए। इन दोनों नेताओं के रालोद में शामिल होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के मजबूत होने की उम्मीद है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जया और अमर सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रालोद में शामिल हुए।

इन दोनों नेताओं के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर चौहान ने कहा कि जया अमरोहा और अमर फतेहपुर सीकरी से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुलायम से अलग होने के बाद अमर ने लोकमंच नाम की एक नई पार्टी का गठन किया था, लेकिन उत्तर प्रदेश में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।