अपने बयान पर अड़े गिरिराज सिंह

नई दिल्ली, एजेंसी

बिहार  BJP के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह एक चुनावी सभा में दिये गये अपने बयान पर आज भी कायम हैं। गिरिराज सिंह ने बोकारो में चुनावी सभा में कहा था कि नरेंद्र मोदी को रोकने वाले लोग पाकिस्तान परस्त हैं।
गिरिराज ने कहा था कि पाकिस्तान परस्त लोग हैं जो मोदी को रोकना चाहते हैं। वो वही लोग हैं, जिनका मक्का-मदीना पाकिस्तान है। ये लोग नहीं चाहते कि पाकिस्तान, भारत के सामने घुटने टेके। इससे पहले दुमका में भी एक रैली में गिरिराज ने कहा था कि जो लोग मोदी का विरोध कर रहे हैं, सरकार बनने पर हम उनको पाकिस्तान भेज देंगे।
हालांकि गिरिराज ने बाद में इस पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने ये कहा था कि अगर पाकिस्तान मोदी को रोकना चाहता है, कुछ खास तरह के लोग रोकना चाहते हैं, तो वे रुकने वाले नहीं हैं।
वहीं, गिरिराज के बयान से भाजपा ने किनारा कर लिया है। पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने कहा कि पार्टी ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती और गिरिराज के ये विचार उनके निजी हैं। जबकि गिरिराज ने कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।